हल्द्वानी: सलाखों के पीछे पहुंचा बनभूलपुरा का एक और इनामी बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा बनभूलपुरा का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बनभूलपुरा लंबे समय से बदमाश की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। बदमाश पर ढाई हजार का इनाम घोषित था। जिले की पुलिस ने बीते एक साल में 28 इनामी बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। 
 

पुलिस के मुताबिक वार्ड 24 लाइन नंबर 18 बनभूलपुरा निवासी शब्बू पुत्र हनीफ हत्या के प्रयास में वांछित था। शब्बू पर 307 के अलावा धारा 323/504/506 के तहत केस दर्ज था। इस मामले की विवेचना एसआई मनोज यादव कर रहे थे।

बताया जाता है कि बीते वर्ष 15 नवंबर को न्यायालय ने शब्बू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। तमाम कोशिशों के बावजूद जब शब्बू हाथ नहीं आया तो उसके मकान पर नोटिस चस्पा किए गए। बावजूद इसके ढाई हजार का इनामी शब्बू हाजिर नहीं हुआ।

इधर, तलाश में जुटी पुलिस को शुक्रवार को पता लगा कि शब्बू अपने घर पर ही है। खबर मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई मनोज यादव, एसआई विनोद घई व कां.मुन्ना सिंह थे। 

संबंधित समाचार