अमरोहा : 10,000 का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, चाकू भी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रहरा (अमरोहा), अमृत विचार। पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित व 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चाकू मिला है। हसनपुर क्षेत्र के सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रहरा पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रहरा-हसनपुर रोड से गैंगस्टर में वांछित  10,000 रुपए के इनामी आरोपी रिजवान निवासी गांव गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। रिजवान शातिर अपराधी है।

आरोपी गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में वांछित चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 10,000 का इनाम घोषित किया  था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। रिजवान के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में रहरा और हसनपुर कोतवाली में छह मुकदमे दर्ज हैं।

दलित समाज की युवती को भाग ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
इधर, संभल जिले के चन्दौसी में नगर के एक मोहल्ला निवासी एक दलित समाज की युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती को भी बरामद कर  लिया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके बेटी की बरामदगी की मांग की थी। पुलिस ने शुक्रवार को युवती को बरामद कर आरोपित को पकड़ कर उसका चालान कर दिया। मुहल्ला कबीर गली निवासी युवक धर्मेंद्र मौर्या दूसरे मोहल्ले की दलित समाज की एक युवती को चार जनवरी को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया था। जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने  कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बेटी को बरामद करने की मांग की थी।  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को संभल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ युवती को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी का चालान कर युवती का मेडिकल कराया गया है।

ये भी पढ़ें :  अमरोहा : गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में बाधाओं को प्राथमिकता से निपटाएं-जिलाधिकारी

संबंधित समाचार