अयोध्या: पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, रिक्त पदों पर निकली Vacancy 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायकों की कमी से तमाम काम प्रभावित हो रहे हैं। खाली पदों के चलते पंचायत सचिवालय की मंशा पर पानी फिरा हुआ है। लगातार बनी दिक्कतों के बाद शासन ने इस पर गंभीरता दिखाकर इनकी भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ ने इस पर तेजी दिखानी शुरू की है। 

शासन के निर्देश पर यह प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी गई है। जिसमें सबंधित रिक्त ग्राम पंचायत को आवेदन आमंत्रित करने के लिए पंचायत भवन के नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा अथवा गांव में मुनादी आदि की प्रक्रिया 16 जनवरी तक पूरी करनी होगी। इसके बाद 17 जनवरी से दो फरवरी तक जिला पंचायतराज कार्यालय, बीडीओ व संबंधित ग्राम पंचायतों में आवेदन लिए जाएंगे। जो आवेदन डीपीआरओ व बीडीओ कार्यालय में प्राप्त होंगे उनको तीन से लेकर आठ फरवरी तक रिक्त ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके बाद नौ से 16 फरवरी तक प्राप्त आवेदनों की वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। जिसे ग्राम पंचायत प्रशासनिक समिति द्वारा विचार व अनुमोदन के बाद जिला स्तरीय समिति सदस्य सचिव डीपीआरओ को दिया जाएगा। इसके बाद 17 से 24 फरवरी तक डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति इनका परीक्षण करके संस्तुति देगी। फिर 25 से 27 फरवरी के बीच चयनित पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायतों से नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: Server में उलझा मनरेगा मॉनिटरिंग सिस्टम, नहीं काम करता है App  

संबंधित समाचार