रामचरित मानस पर शिक्षा मंत्री का बयान तुष्टिकरण की राजनीति: नित्यानंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

समस्तीपुर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंदशेखर के रामचरित मानस पर दिए गए विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के विचारों और डीएनए में भगवान राम एवं कृष्ण है। राय शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री चंदशेखर की बुद्धि भ्रष्ट हो गयी है और वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को खुश करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है।

उन्होंने कहा कि समाज मे सभी धर्म के ग्रंथों का आदर किया जाना चाहिए, न कि वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहिए। केन्द्रीय गृह राय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सर्व-धर्म समभाव की बात करती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घबरा गए है, इसलिए ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है। उन्होंने शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर के बयान को हिन्दुओं का अपमान बताया और कहा कि ऐसे मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान के लिए गंगासागर पहुंचे लाखों श्रद्धालु

संबंधित समाचार