Uttarakhand: पटवारी भर्ती में पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस ने सीएम का फूंका पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। पटवारी भर्ती में पेपर लीक मामले को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर नाराज कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

यूथ कांग्रेस नेता रिजवान अंसारी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता नगर स्थित पंडित दीनदयाल चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई वर्षों की पढ़ाई के बाद युवा नौकरी के लिए तैयारी करते हैं और युवाओं के परिजन अपने जीवन भर की कमाई शिक्षा में खर्च कर अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य का सपना संजोते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया जाता है। उन्होंने मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन करते हुए गुस्से का इजहार किया और पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मौके पर रिजवान अंसारी, अंग्रेज सिंह, ऋषि बजाज, आसिम अहमद, शाहरुख खान, मुकेश कोली, तरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

Read Also: खटीमाः उत्तरायणी कौतिक लालकोठी के आगाज पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म