बरेली: ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान को पुलिस ने हिरासत में लिया, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती
बरेली, अमृत विचार। कटरी में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी शनिवार देर रात रहस्यमय तरीके से शहर के गांधी उद्यान के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जब पुलिस को सुरेश प्रधान के अस्पताल पहुंचने की खबर मिली तो खलबली मच गई। पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए और घटना के बाद गंभीर हालत में इलाज कराने और अस्पताल पहुंचने तक की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस उसे हिरासत में बताते हुए अपनी पीठ थपथपा रही है।
ये भी पढे़ं- बरेली: मिलावटी सामान से हैं परेशान तो रैपिड टेस्ट से मिलेगी निजात
पुलिस हिरासत में हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान का इलाज चल रहा है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल प्रधान के दो बेटे संजय और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।- राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
ये भी पढे़ं- बरेली: फसलों पर पड़ रही मौसम की मार, बढ़ी किसानों की चिंता