बरेली: शराब के नशे में गालीगलौज करने वाला हेड कांस्टेबल निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नशे में था धुत, मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि, विभागीय जांच के आदेश

बरेली, अमृत विचार। कैंट थाने में तैनात हेड काॅन्स्टेबल रविन्द्र सिंह को शराब के नशे में लोगों के साथ गालीगलौज कर बदसलूकी करने के आरोप में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

एसएसपी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल रविन्द्र सिंह की 15 जून को थाना मोबाइल पर हमराह ड्यूटी प्रभारी निरीक्षक जेएन पांडे ने लगाई गई थी। आरोप है कि रविंद्र सिंह अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं था और शराब के नशे में लोगों के साथ गाली-गलौज कर बदसलूकी कर रहा था। मौके पर दरोगा नरेन्द्र सिंह पहुंचे तो रविंद्र सिंह नशे में मिला और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था। उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। उसे निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: जीएम कार्यालय में आग लगाने वाला पूर्व बैंक प्रबंधक दिल्ली से गिरफ्तार

संबंधित समाचार