सुलतानपुर : नौकरी में नहीं जाना चाहते तो स्टार्टअप पर केंद्रित करें ध्यान : मंत्री 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केएनआईटी पहुंचे प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल 

सुलतानपुर। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुमार कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (केएनआईटी) में रविवार को पहुंचे प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैं मंत्री नहीं बल्कि यहां एक इंजीनियर के रूप में आया हूं। जो छात्र/छात्राएं नौकरीयों में नहीं जाना चाहते हैं वह अपना पूरा ध्यान स्टार्टअप की ओर केंद्रित करें। वह यहां संस्थान के वार्षिक महोत्सव व एलुमनी मीट समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

समारोह में संस्थान के पूर्व छात्र 1982 से 2022 तक के उपस्थित हुए। जो आज देश व देश के बाहर अपना योगदान दे रहे हैं। इसके पहले संस्थान के आयोजित पार्क स्थल परएक गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है, जो लहराते हुए प्रकृति के खूबसूरत पहलुओं को साझा करता है। राष्ट्रगान गाकर उस तिरंगे के सम्मान को बढ़ाया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. केएस वर्मा द्वारा अतिथियों को बुके देकर उनका सम्मान तथा स्वागत किया। तत्पश्चात मनोरंजन हेतु विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा अद्धभुद प्रदर्शन किया गया।

विशेष सचिव अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि माता-पिता के दबाव में इंजीनियरिंग शुरू की तो पहले साल सभी विषय में फेल हो गया। किसी तरह इंजीनियरिंग पूरी किया तो नौकरी नहीं मिली। फिर रूचि के अनुसार सिविल सेवा की तैयारी की गई। 10 साल बाद आईएएस बना। उन्होंने इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। अध्यक्ष प्रशासकीय परिषद संजीव सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों का सम्मान एवं उद्योग शिक्षा व्यापार जगत व सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले लगभग 50 से अधिक पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘कोशिश‘ के अंतर्गत मेधावी छात्र/छात्राओं को निदेशक तथा पूर्व छात्रों के द्वारा अध्ययन सामग्री एवं स्कूल बैग वितरित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया गया। वहीं, केएनआईटी में बने 100 शैय्या के छात्रावास के लोकार्पण कार्यक्रम को आचार संहिता लागू होने के कारण टाल दिया गया। मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि वरिष्ठ छात्रों के मार्गदर्शन में लोकार्पण को पूरा कर लिया जाए।

पिछड़ों का हित पीएम की नजर में महत्वपूर्ण, हम कर रहे काम

उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि बीजेपी पिछड़ों के हित के लिए कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, पिछड़ों के हित पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उच्च न्यायालय के आदेश के तहत हम कार्य कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा यह प्राविधिक शिक्षा के लिए गर्व की बात है। इस मॉडल को अन्य जगहों पर भी लागू करने के लिए मैं विचार-विमर्श करूंगा।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर: नेपाल विमान हादसे में मारे गए यूपी के 5 युवक, शव बरामद

संबंधित समाचार