अयोध्या : जम्मू कश्मीर से पहुंची राष्ट्र गौरव यात्रा का समापन
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण की संकल्प पूर्ति के उपलक्ष्य व आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर जम्मू-कश्मीर से चलकर अयोध्या पहुंची राष्ट्र गौरव पदयात्रा का रविवार को समापन हो गया। जानकी महल में आयोजित स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि यात्राएं समाज को जोड़ती हैं। आदि शंकराचार्य ने यात्राओं के जरिए देश को जोड़ने का काम किया।
इससे पहले मध्य प्रदेश के अवधूत संत व यात्रा का नेतृत्व कर रहे स्वामी नर्वदानंद महाराज ने उन्हें आशीर्वाद दिया। निरंजनी अखाड़ा, काशी के संत महामंडलेश्वर आशुतोषानंद गिरि ने कहा कि यात्राओं के जरिए ही दुनियाभर में क्रांतियां हुई हैं। संचालन महामंडलेश्वर चिदम्बरानंद गिरि व पूर्व सांसद आलोक सज्जर ने किया। यात्रा प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि यात्रा का शुभारम्भ चार नवम्बर को जम्मू -कश्मीर से हुआ था। सांसद लल्लू सिंह, विधायक दिलीप मकराना व आशा मौर्य, मेला प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष विजय दुबे, डॉ.मनीष राय सहित सैकड़ों पदयात्री श्रद्धालु शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : अयोध्या : जन्मभूमि परिसर में वर्षों से घूम रहे नीलगाय ने पीएसी जवान पर किया हमला
