मेरठ में धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति, 'एक प्रयास' संस्था ने बांटे उपहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलपांडे नगर के कम्युनिटी हाल में एक प्रयास ने जरूरतमंदों की सेवा की। एक प्रयास अध्यक्ष ममता सिंघल की निर्देशन में हुए कार्यक्रम में संस्था की सदस्याओं ने गरीब लोगों को मौजे, कैप, मफलर और सर्दी से बचाव के कपडे़ वितरित किए। बाद में सदस्याओं ने खिचड़ी वितरण कर पुण्यलाभ कमाया।

शनिवार दोहपर को आयोजित हुए कार्यक्रम में ममता सिंघल ने शहर वासियों को जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आने का आहवान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता, उपाध्यक्ष निशी चौधरी, महानगर अध्यक्ष रीतू शर्मा, महानगर महामंत्री नीरज यादव, रिचा गर्ग, मोनिका अग्रवाल, नीलम तोमर, शुभी मित्तल, रश्मि वर्मा, निकिता, नीरज यादव, दिव्या शर्मा आदि पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें- मेरठ: जिलाधिकारी ने 17 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल की छुट्टी के दिए आदेश

संबंधित समाचार