UP: मुख्यमंत्री योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोककल्याण की कामना, लोगों की समस्याएं भी सुनीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रुद्राभिषेक करने के बाद जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान कराया जाएगा। 

रविवार को मकर संक्रांति पर गुरु गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमंगल की कामना की थी। सोमवार को भी उनकी दिनचर्या प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना से शुरू हुई। इस निमित उन्होंने गन्ने के रस से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से जनकल्याण की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सम्पन्न हुआ। 

 

रुद्राभिषेक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री गोImage Amrit Vichar(4)रखनाथ मंदिर परिसर महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे और करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद गए और बड़े इत्मीनान से एक-एक कर सबकी बात सुनीं।

यह भी पढ़ें:-UP Weather Update: बर्फीली हवाओं के चलते पश्चिमी यूपी में तेजी से गिरा पारा, जानिए मौसम का हाल

संबंधित समाचार