Video: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी सहित पांच लोग जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डुमरांव (बक्सर, बिहार)। बक्सर से पटना लौटते समय केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की एक पुलिस की गाड़ी डुमरांव में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। 4 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है जिन्हें डुमरांव सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि, डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों को लेकर आया हूं।

उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। दो पुलिसकर्मी को अधिक चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लेकर एम्स पटना रवाना हो रहा हूं। सभी पुलिसकर्मी एवं चालक खतरे से बाहर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के कारकेड में शामिल पुलिस का एस्कार्ट वाहन रविवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए हैं, जिसमें चार पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर हैं। सभी का इलाज डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री खुद सभी घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे और देर रात तक वहां मौजूद रहे। बक्सर से पटना लौटने के क्रम में डुमरांव के नजदीक मठीला-नारायणपुर पथ पर सड़की पुल के पास कारकेड में चल रही कोरानसराय थाने की गाड़ी खेत में पलट गई। इसके ठीक चल रही इनोवा कार में केंद्रीय मंत्री सवार थे। घायलों में दो को गंभीर चोटें लगी हैं।

केंद्रीय मंत्री ने खुद इस घटना की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने हादसे का वीडियो ट्वीट कर बताया कि बक्सर से पटना जाते समय डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ पर चल रही पुलिस की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि दो पुलिसवालों को चोटें भी आई है।

मंत्री ने बताया कि सभी घायलों को वे खुद डुमराव सदर अस्पताल लेकर गए। उन्होंने बताया कि अब सभी ठीक हैं और उनका ईलाज जारी है। बता दें कि हाल ही में बिहार के बक्सर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले को रोक पर नारेबाजी की थी। लोगों ने उनकी कार को देखते ही घेराबंदी कर दी थी।

ये भी पढ़ें : भारत के एक प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के पास कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक : ऑक्सफैम इंटरनेशनल 

संबंधित समाचार