Uttarakhand Weather: 24 घंटे में शीतलहर के साथ घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तराखंड में दो दिन बाद उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

येलो अलर्ट जारी

उधर, अगले 24 घंटे में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

देहरादून में अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी से मैदान से पहाड़ तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी देहरादून में अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- BJP National Executive meeting in Delhi: सीएम धामी समेत राज्य के दस नेता बैठक में होंगे शामिल

संबंधित समाचार