बहराइच : क्षेत्र में जनसंपर्क कर प्रत्याशी को जीत दिलाएं कार्यकर्ता और पदाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा कार्यालय में खंड निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुई बैठक

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की रणनीतियों व योजनाओं पर चर्चा को लेकर समीक्षा बैठक हुई। सपा कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने की। बैठक का संचालन निवर्तमान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खां 'बन्टी' ने किया।

समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि गोरखपुर-फैज़ाबाद स्नातक क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी करुणाकांत मौर्य रहे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व विधायक कैसरगंज आनंद कुमार यादव, चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, रमेश गौतम ने प्रत्याशी करुणा कांत मौर्य को माला पहनाकर स्वागत किया। रामहर्ष यादव ने बताया कि बैठक में चुनाव से सम्बंधित जिले के 13 मतदान केंद्रों पर जहां -जहां मतदान होना है, वहां पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को ब्लॉक वार मतदाताओं को साधने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वह दिन रात अपने-अपने क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क करते हुए अधिक से अधिक स्नातक वोटरों को जोड़ने का काम करेंगे।

प्रत्याशी करुणाकांत मौर्य ने कहा कि बहराइच जनपद में गांव-गांव में सेक्टर अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष एवं शहरों में पार्टी के सभासदों व कार्यकर्ताओं को जनसम्पर्क कर स्नातक वोटरों के बीच पैठ बनाने के लिए एक्टिव कर दिया गया है। जनपद के हर विकास खण्ड में पार्टी द्वारा 21-21 पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फैली बेरोजगारी, आउटसोर्सिंग भर्ती, शिक्षामित्रों की अनदेखी,पेपरलीक आदि से स्नातक मतदताओं में मौजूदा भाजपा सरकार को लेकर जन आक्रोश है। जिनका जनसमर्थन समाजवादी पार्टी को इस चुनाव में मिलेगा। बैठक को कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री सिद्धनाथ श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, सपा नेता अनिल कुमार यादव, डॉ० राधेश्याम वर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

बैठक में नि. जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद मिश्र, सपा नेता सुंदर लाल बाजपेयी,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका तेजे खां, नदीमुल हक तन्नू, नंदेश्वर यादव,रामजी यादव, शैलेश सिंह शैलू, अजितेश पांडेय, मिज्जन खान, श्रीमती मनु देवी, सुमन शर्मा, नाशिबुन्निशा, आंजनी बाजपेयी, मिथुन बाल्मीकि, नाशिर खान नईम, आशीष गौरव श्रीवास्तव, रविन्द्र तिवारी, सुनील निषाद, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, चंद प्रकाश अवस्थी, दीपेंद्र यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता सहित तमाम पार्टीजन उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें : बहराइच: प्रगतिशील किसानों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

संबंधित समाचार