कन्नौज : शौर्य क्रिकेट क्लब इटावा ने शाइन स्टार कानपुर को हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवनीत ने की धारदार गेंदबाजी, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रहे क्रिकेट टूनामेंट में शौर्य क्रिकेट क्लब इटावा व शाइन स्टार एकेडमी कानपुर के बीच मुकाबला हुआ। शौर्य क्रिकेट क्लब इटावा ने शाइन स्टार कानपुर को 127 रनों से हरा कर मैच जीत लिया। 

शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में खेले जा रहे स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दूसरा मुकाबला शौर्य क्रिकेट क्लब इटावा बनाम शाइन स्टार एकेडमी कानपुर के मध्य खेला गया। इसमें इटावा ने कानपुर को 127 रनों से हराया । मैच का टॉस एसडीएम राकेश त्यागी  के द्वारा कराया गया। शौर्य क्लब इटावा ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इटावा की टीम 23 ओवर में 153 रन बना सकी और सभी खिलाड़ी ऑल आउट हो गए। बल्लेबाज भास्कर ने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 55 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में दीपांशु 28 रन, विपिन यादव 14 रन, रमन 11 रन बनाए। कानपुर के गेंदबाज वैभव ने 3 विकेट व इंद्रेश, नीरज शर्मा और सौरभ यादव ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम, इटावा टीम के नवनीत की गेंदबाजी के आगे पूरी तरह से धराशाई हो गई। मात्र 26 रन पर टीम ऑल आउट हो गई। कानपुर टीम से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। उनके बल्लेबाज अंश ने 4 रन, सलमान 4 रन बनाए। इटावा के गेंदबाज नवनीत ने चार ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट लिए। अन्य गेंदबाजों में अभय ने दो विकेट और विजय व रघु शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच नवनीत रहे। अब्दुल मलिक के द्वारा उनको पुरस्कार प्रदान किया गया। कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन सदस्यों के रूप में संजय सामवेदी, पवन त्रिवेदी, सजल सिंह, पारस दुबे, आनंद मिश्रा, आकाश मिश्रा आदि रहे।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : भाजपा अध्यक्ष का वीडियो ट्वीट करने वाले कांग्रेस मीडिया संयोजक पर मुकदमा

संबंधित समाचार