लखनऊ: जेपी नड्डा का एडिटेड वीडियो ट्वीट करना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एडिटेड वीडियो ट्वीट करने के मामले में  कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार के खिलाफ राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में भाजपा नेता ने एफआईआर दर्ज कराई है। यह एफआईआर भारतीय जनता युवा मोर्चा अवध क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने ललन कुमार आइएनसी नाम के टि्वटर हैंडल के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। आरोप है कि 13 जनवरी को उन्होंने टि्वटर पर एक पोस्ट देखा।

Image Amrit Vichar(6)

ललन कुमार की आइडी से पोस्ट वीडियो से छेड़छाड़ की गई थी। आरोप है कि तीन सेकेंड के वीडियो में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चित्र व आवाज को डब किया गया है। वीडियो में भाजपा सरकार के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहे गए हैं। इस ट्वीट के बाद से लोगों में आक्रोश है और वे प्रतिक्रिया स्वरूप नाराजगी जता रहे हैं।

भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी इसके कारण काफी रोष है। शैलेंद्र कुमार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर हजरतगंज अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर : साढ़े सात हजार करोड़ रुपए का होगा निवेश, नए उद्योग लगेंगे

संबंधित समाचार