शाहजहांपुर : साढ़े सात हजार करोड़ रुपए का होगा निवेश, नए उद्योग लगेंगे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। यूपी इन्वेस्टर्स समिट से पूर्व शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जिला समिट आयोजित की जाएगी, जिसमें नये उद्योग लगाने वाले उद्यमी शामिल होंगे। इसमें एक ही दिन में 750 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। डीएम उमेश प्रताप सिंह और सीडीओ एसबी सिंह की मौजूदगी में समिट का आयोजिन किया जाएगा।

प्रदेश सरकार 10 फरवरी 2023 को लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट आयोजित करने जा रही है। सरकार ने 750 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके लिए कई महीनों से उद्यमियों से निवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जिले में सिल्वर के बर्तन और आभूषण के अलावा जरीजरदोजी, प्लाईवुड, ऊर्जा संयंत्र, कृषि इंडस्ट्रीज, फूड प्रोडक्ट्स, पैकेजिंग इंडस्ट्रीज और किचन एप्लाइसेज आदि इकाइयों सहित 53 उद्यमियों ने 510.74 करोड़ रुपये के निवेश के लिए आवेदन मिल गए हैं। माना जा रहा है कि अभी कुछ और उद्यमी जुड़ेंगे। पश्चात 750 करोड़ से अधिक के निवेश की सहमति मिल जाएगी। उपायुक्त उद्योग के मुताबिक शासन ने लघु उद्योग इकाई को अपने जिले में बढ़ावा दे रही है। उद्यमियों को निवेश के प्रति रुझान बढ़ने से जिले का आर्थिक स्तर बढ़ेगा तो काफी लोगों को रोजगार मिल जाएगा।

अनुराग यादव (उपायुक्त- उद्योग केन्द्र) ने बताया कि जिले को 750 करोड़ के निवेश का लक्ष्य दिया गया है। उद्यमियों ने बढ़ चढ़कर निवेश को कहा है। इससे करीब 510.74 करोड़ रुपये के निवेश की सहमति भी मिल गई है, जिसमें 53 उद्यमी आगे आए हैं। उम्मीद है कि 19 जनवरी की समिट में 750 करोड़ से अधिक के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें : शाहजहांपुर : उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में मनमानी, ABVP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म