Shahrukh Khan : क्यों पड़े हो चक्कर में...कोई नहीं है टक्कर में, दुनिया के 10 सबसे अमीर एक्टरों में शामिल किंग खान

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को यूंही किंग खान नहीं कहा जाता है। वह अपनी बेहतरीन अदाकारी के अलावा अब कमाई के मामले में भी किसी भी हिंदुस्तानी एक्टर-एक्ट्रेस से अव्वल हैं। फिल्मों के अलावा शाहरुख खान अपनी संपत्ति को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। वह लाखों-करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

फिलहाल किंग खान चार साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। मुख्य अभिनेता के तौर पर वह बीते चार साल से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि बहुत जल्द वह फिल्म पठान में दिखाई देने वाले हैं।

इस बीच शाहरुख खान ने संपत्ति के मामले में दुनिया के कई बड़े कलाकारों को पीछे छोड़ा दिया है। शाहरुख खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर कलाकारों में से एक बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज, जॉर्ज क्लूनी, जैकी चैन और रॉबर्ट डी नीरो जैसे सितारों को संपत्ति के मामले में पछाड़ दिया है। इस बात की जानकारी विश्व सांख्यिकी ने दी है। विश्व सांख्यिकी ने दुनिया के सबसे अमीर कलाकारों की लिस्ट जारी की है।

इस लिस्ट के अनुसार शाहरुख खान की कुल संपत्ति 770 मिलियन डॉलर यानी 627 मिलियन रुपये की है। उनसे ऊपर जैरी सीनफेल्ड, टायलर पेरी और ड्वेन जॉनसन जैसे कलाकार शामिल हैं। बात करें शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की तो उनकी फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। शाहरुख खान के फैंस फिल्म पठान को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह साल 2018 के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

Richest actors in the world

🇺🇸 Jerry Seinfeld: $1 Billion
🇺🇸 Tyler Perry: $1 Billion
🇺🇸 Dwayne Johnson: $800 million
🇮🇳 Shah Rukh Khan: $770 million
🇺🇸 Tom Cruise: $620 million
🇭🇰 Jackie Chan: $520 million
🇺🇸 George Clooney: $500 million
🇺🇸 Robert De Niro: $500 million


ये भी पढ़ें : Happy Birthday: 78 वर्ष के हुए Javed Akhtar, जानिए कैसे बने 'जादू' से 'जावेद अख्तर'

 

संबंधित समाचार