काशीपुर: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ग्राम लालपुर सुल्तानपुर फार्म थाना कुंडा निवासी रामकुमार पास की एक पेपर मिल में लोडर चलाने का काम करता था और अपने परिवार सहित गांव में रहता था।

सोमवार की देर रात खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद उसके कमरे में पहुंचे परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। जिसके बाद परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि युवक की मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

संबंधित समाचार