सांसद का पुत्र बताकर पुलिस को धमकाने वाले दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले की अनपरा पुलिस ने राबर्ट्सगंज सासंद पकौड़ी लाल का पुत्र आनन्द बताकर धमकी देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को चौकी प्रभारी रेनूसागर को फोन पर खुद को राबर्ट्सगंज सांसद पकौड़ी लाल कोल का पुत्र आनन्द बताकर शराब के नशे में कुछ लोग धमकी दे रहे थे और पुलिस के कार्य में दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे।

ये लोग डायल 112 पर फोन कर फर्जी सूचना देकर पुलिस व प्रशासन को अनायास बार-बार परेशान कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा जांच किया गया तो पता चला की ये लोग सांसद के पुत्र नहीं है। पुलिस टीम ने जांच के बाद अनपरा थाना क्षेत्र के रेहटा निवासी राणा कुमार और गरबन्धा निवासी श्रवण कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। अनपरा थाना पुलिस इस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही हैं।

यह भी पढ़ें;-हिंदू संगठनों के सदस्यों की हत्या के विरोध में वीएचपी और बजरंग दल ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

संबंधित समाचार