WhatsApp पर आने वाला है ये कमाल का अपडेट, अब अपनी आवाज को बनाओ अपना स्टेटस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वॉट्सऐप समय-समय पर अपने यूजर्स को लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है। ये आम लोगों बहुत ही फेसम मैसेजिंग ऐप है। मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर घर परिवार की छोटी-छोटी बातें हो या कॉर्पोरेट जगत की बड़ी-बड़ी मीटिंग या सरकार का बड़ा सर्कुलर, सबकुछ वॉट्सऐप से इधर-उधर होता है। बता दें इस साल इस ऐप पर कई अहम अपडेट आने वाले हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल कर रख देंगे। इस बीच ऐप को लेकर एक नया अपडेट ये है कि जल्द इसमें आपको स्टेटस पर अपनी आवाज लगाने की सुविधा मिलेगी। यानी आप वॉइस नोट को भी अब स्टेटस लगा पाएंगे। 

ये भी पढे़ं- Samsung ने 200 MP वाला इमेज सेंसर किया लॉन्च, कम लाइट में भी फोटो डिटेलिंग के साथ होंगी क्लिक

अपनी आवाज को बनाएं अपना स्टेटस
वॉट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप पिछले साल से इस नए फीचर पर काम कर रहा है। यानी वॉइस नोट फीचर पर कंपनी पिछले साल से काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक, इस साल ये लोगों के लिए लाइव किया जा सकता है। WABetaInfo ने जो फोटो शेयर की है उसके मुताबिक, आपको स्टेटस कॉलम में वॉइस नोट का एक ऑप्शन दिखाई देगा जिस प्रकार अभी तक चैट विंडो में दिखाई देता है। इससे आप अपनी आवाज को स्टेटस के रूप में लगा पाएंगे।

यूजर्स केवल 30 सेकंड तक ही अपनी आवाज को रिकॉर्ड कर पाएंगे और इसी ड्यूरेशन का ही ऑडियो स्टेटस लगा पाएंगे। बता दें ये वॉइस नोट एंड टू एंड इंक्रिप्टेड होगा और जिन लोगों को आप स्टेटस दिखाना चाहेंगे केवल उन्हीं को ये दिखेगा। फिलहाल ये फीचर कुछ बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है जो आने वाले समय में आम लोगों के लिए भी लाइव किया जाएगा। 

क्या है वॉट्सऐप स्टेटस?
बता दें इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप लोगों को टेक्स्ट, फोटो, वीडियो या जीआईएफ आदि बतौर स्टेटस के रुप में शेयर करने का ऑप्शन देता है जो 24 घंटों तक एक्टिव रहता है। यानी इसके बाद ये स्टेटस से हट जाता है। स्टेटस को केवल वही लोग देख सकते हैं जो आपके कांटेक्ट लिस्ट में है और जिन्हें आपने स्टेटस शो किया है। यानी जिनको आप दिखाना चाहते हैं। एक तरह से वॉट्सऐप स्टेटस रोजमर्रा की हमारी गतिविधियों को सबके सामने रखने का ऑप्शन हमें देता है। 

ये भी पढे़ं- बरेली समेत देशभर के 16 और शहरों में जियो ट्रू 5जी लॉन्च, आमंत्रित यूजर्स को मिलेंगे धमाकेदार ऑफर्स

 

संबंधित समाचार