रेलवे का लोहा बेचने का मामला: दूसरे दिन भी RPF बर्तन व्यापारी की नहीं कर सकी गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कबाड़ी के जेल पहुंचने के बाद बर्तन व्यापारी खुद के बचाव में जुटा

प्रतिकात्मक फोटो

पीलीभीत, अमृत विचार। रेलवे का लोहा बेचने वाले कबाड़ी के जेल पहुंचने के बाद अब लोहा बेचने वाले व्यापारी को मुश्किल बढ़ती दिखाई दे रही है। अब वह खुद के बचाव में जुटा हुआ है। वहीं, आरपीएफ उसकी गिरफ्तारी करने में सफल नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: सैंपल लेने गई एफएसडीए टीम को व्यापारियों ने घेरा, हंगामा

घटना दो जनवरी को उस वक्त उजागर हुई थी जब वार्ड नंबर दो के रहने वाले किशोर के परिवार की ओर से एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर हंगामा किया था। उनका कहना था कि किशोर बर्तन व्यापारी के प्रतिष्ठान पर काम करता था। व्यापारी के भाई रेलवे का लोहा बेच दिया था। उसके बाद किशोर को पीटकर भगा दिया गया। दोनों पक्षों के बीच सुलह होने पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

अमृत विचार ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया। जिसके बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू कराई। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडेय के निर्देश पर पीलीभीत और टनकपुर आरपीएफ की टीम ने सुरागरसी के बाद बुधवार को खुलासा कर दिया। चार क्विंटल वजन की रेलवे की पटरियों के टुकड़े बरामद करते हुए मोहल्ला शेर मोहम्मद के निवासी कबाड़ी अख्तर अंसारी की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया।

कबाड़ी ने पूछताछ में बताया था कि रेलवे का लोहा जेपी रोड पर स्थित हाफिज जी की पुरानी बर्तन की दुकान जिसके मालिक जुनैद हुसैन निवासी मोहल्ला गोपाल सिंह थाना सुनगढ़ी है, उनसे तीन चार दिन पहले खरीदा था। हालांकि टीम अभी तक लोहा बेचने वाले पर कार्रवाई नहीं कर सकी है। इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं तेज हैं।

लोहा बेचने वाला व्यापारी बचाव के लिए संरक्षकों को तलाशने में जुटा है। वहीं, दबाव बनाने की भी कोशिश चल रही है। बर्तन व्यापारी के कुछ करीबियों के ऑडियो भी सामने आए हैं, जिसमें साठगांठ हो जाने की चर्चाएं हैं। फिलहाल, आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि किसी तरह की लापरवाही बरती नहीं जाएगी।

रेलवे की संपत्ति बेचने वालों पर सख्त एक्शन होगा। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बर्तन व्यापारी के पास रेलवे का लोहा आया कहां  से? इसका जवाब भी आरपीएफ के पास अभी फिलहाल नहीं है। उधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर शहनवाज हुसैन का कहना है कि बर्तन व्यापारी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है। वह मिल नहीं सका है। हमारी टीम पूरी तरह से अलर्ट है। 

इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। लोहा खरीदने वाले की एक दिन पहले गिरफ्तारी की जा चुकी है। बर्तन व्यापारी को लेकर जांच चल रही है। पीलीभीत टीम के स्तर से अगर लापरवाही बरती जा रही है तो दिशानिर्देशित किया जाएगा। जल्द लोहा बेचने वाले की गिरफ्तारी कराई जाएगी--- ऋषि पांडेय, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: हाफिज जी बर्तन वालों ने बेचा था रेलवे का लोहा, कबाड़ी व्यापारी गिरफ्तार

संबंधित समाचार