बरेली: बीडीसी पद पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी, 9 फरवरी को खाली पदों पर होगा चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों के बीच गुरुवार को चुनाव आयोग ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जनपद में दो खाली पदों पर 9 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: ये जादू सिर्फ अफसर जानते हैं... खाली हाथ किसान फिर भी खरीदा धान

शासन से अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि विकासखंड भोजीपुरा के अटापट्टी जनूबी और भदपुरा के मटकापुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद खाली है, जिन पर अब चुनाव कराया जाएगा।

शासन से जारी अधिसूचना के मुताबिक 24 जनवरी को सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक नामांकन होंगे। इसके बाद 25 जनवरी को सुबह 10 से कार्य समाप्त तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 27 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है।

इसके बाद 9 फरवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके अगले दिन 10 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना की जाएगी। मतगणना संबंधित ब्लाक पर होना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें- बरेली: खराब उपकरणों को कबाड़ में बेचने के मामले में SDO को नोटिस, मांगा जवाब

संबंधित समाचार