बहराइच: घर आ रहा श्रमिक रास्ते से हुआ लापता, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच, अमृत विचार। फखरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक श्रमिक देवरिया से वापस घर आ रहा था। परिवार के मुताबिक युवक अयोध्या में कहीं गायब हो गया। 24 घंटे के बाद भी श्रमिक का पता नहीं चल सका है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के धर्मसराय हरिहरपुर निवासी रामकिशुन चार महीने पहले देवरिया मजदूरी करने गया था। वहां पर एक गैस एजेंसी मे काम कर रहा था। करीब चार महीने काम करने के बाद 15 जनवरी को काम से छुट्टी लेकर घर के लिए चल दिया। जिसकी सूचना पत्नी को भी दिया।युवक की पत्नी राजरानी ने बताया कि अयोध्या पहुंचने से आधा घंटे पहले फोन पर बात हुई। जिसके बाद मोबाइल बंद हो गया और लापता हो गये ना ही फोन मिला ना आज तक घर पहुंचे हैं। पीडिता थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। महिला ने फखरपुर थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -बहराइच: हाथी प्रभावित गांव मे हुई जागरूकता गोष्ठी, सुझाये बचाव के टिप्स
