मेरठ : जुमे की नमाज पढ़ने जा रहे कारीगर को मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने जा रहे एक कारीगर को पीछे से बदमाशों ने गोली मार दी। भीड़ ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि, दो बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है। 

मजीद नगर गली नंबर 3 निवासी 38 वर्षीय असलम शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे असलम घर के पास ही मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। इस दौरान तीन युवकों ने असलम का रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। असलम वहां से भागने लगा तो पीछे से एक बदमाश ने गोली मार दी। जिस, कारण घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। भीड़ एकत्रित होते देख तीनों बदमाश भागने लगे। भीड़ ने एक बदमाश महताब को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 

पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ करने में जुटी है। जबकि, उसके फरार दोनों साथियों की तलाश की जा रही है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि लेनदेन का विवाद सामने निकल कर आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : मेरठ : सात फेरे लेकर 'साजन' की हुई शाहीन, अब सता रहा जान का खतरा 

संबंधित समाचार