रन फॉर G-20: सीएम योगी ने जी-20 वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, लगे वंदे मातरम' के नारे, हजरतगंज में लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में 13 से 15 फरवरी के बीच होने वाले G-20 की तैयारियां तेज हो गई है। आज इसी कड़ी में हजरतगंज में वॉकाथन का आयोजन किया गया। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको हरी झंडी दिखाई। बता दें कि हजरतगंज में लंबा जाम लग गया। जिसमें कई एंबुलेस भी फसे रहे। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये हम सब के लिए गर्व के पल हैं। भारत को G-20 सम्मेलन का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। इसमें उत्तर प्रदेश के शहरों का भी चयन हुआ है। इसमें लखनऊ भी एक है। आइए मिलकर आयोजन को सफल बनाए।

Image Amrit Vichar(2)

करीब 10 हजार लोग हुए शामिल
DM सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि इसमें करीब 10 हजार लोग शामिल हुए हैं। वॉकाथन सुबह 9 बजे केडी सिंह स्टेडियम से शुरू होकर यही पर वापस आएंगा। इस दौरान सभी लोग G-20 की टी- शर्ट और टोपी पहने है। वॉकाथन को हर 100 मीटर पर एक अधिकारी फ्लैग दिखा रहा है। ताकि उत्साह बढ़ाया जा सके।

Image Amrit Vichar(3)

वंदे मातरम के नारे लगे
वॉकाथन में शामिल होने आए लोगों की लाइन सिविल अस्पताल से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास तक दिख रही थी। आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के ज्यादातर प्रॉमिनेंट कॉलेज और स्कूल अपने यहां के छात्रों को लेकर आए हैं इसमें ज्यादातर संख्या सरकारी स्कूलों की है। शामिल होने वाले तमाम छात्र 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे हैं। इस दौरान लोग एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आ रहे हैं।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, G20 में दुनिया के वे 20 बड़े देश हैं जहां दुनिया की 60% से अधिक आबादी निवास करती है, जिनसे 75% से अधिक ट्रेड है, 85% GDP पर आता है... दुनिया के वे 20 बड़े देश G20 के नाम से जाने जाते हैं और दुनिया के उन 20 बड़े देशों का नेतृत्व आज प्रदेश को मिला है।

यह भी पढ़ें:-Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के ल‍िए उमड़े श्रद्धालु, लगाई पुण्‍य की डुबकी

संबंधित समाचार