जम्मू कश्मीर के नरवाल में हुए दो धमाके, 6 लोगों के घायल होने की खबर

जम्मू कश्मीर के नरवाल में हुए दो धमाके, 6 लोगों के घायल होने की खबर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के नरवाल इलाके में दो विस्फोट होने की खबर है। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने  बताया कि इन धमाकों में 6 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं।

जम्मू में शनिवार को हुए दो विस्फोटों में छह लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू) मुकेश सिंह ने बताया कि विस्फोट जम्मू शहर के नरवाल इलाके में हुए। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, “पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।”

गणतंत्र दिवस और राहुल गांधी की यात्रा के चलते जम्मू संभाग में सुरक्षा कड़ी है। इस बीच पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है। डीआईजी शक्ति पाठक ने भी पूरे इलाका का दौरा किया। एडीजी पुलिस मुकेश सिंह ने स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के नरवाल में हुए विस्फोटों की कड़ी निंदा की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उपराज्यपाल को विस्फोट और जांच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

शक्ति पाठक( DIG जम्मू) ने कहा, हम धमाके की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य आएंगे वो बताया जाएगा। नरवाल के यार्ड संख्या 7 में धमाके हुए हैं। दोनों धमाकों के बीच 20 मिनट का अंतर था। आगे की जांच की जा रही है।

बलदेव सिंह बिलावरिया (डिप्टी मेयर, जम्मू) ने कहा, मैंने अधिकारियों से पूछा और उन्होंने मुझे बताया कि जांच के बाद ही वे कह पाएंगे कि विस्फोट दुर्घटनावश हुए थे या जानबुझ कर किए गए हैं। बताया गया है 7 लोग घायल हुए हैं, कुछ की हालत गंभीर है। इसमें आतंकवाद का एंगल हो सकता है। पहले उन्होंने (आतंकवादियों) राजौरी में कुछ किया। जम्मू-कश्मीर को बदनाम करने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं।

कमल सिसोदिया (CRPF कमांडेंट, जम्मू) ने कहा, CRPF आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस यहां पर है। हम लोग क्षेत्र को साफ कर रहे हैं। अभी किसी भी प्रकार की जानकारी देना काफी जल्दबाजी होगी। हम पहले जांच करेंगे और फिर कुछ बता पाएंगे।

ये भी पढ़ें- WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह 22 जनवरी को जारी करेंगे अपना बयान, बेटे प्रतीक ने दी जानकारी