बरेली : न्याय न मिलने से आहत युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, सुसाइड की धमकी, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। न्याय न मिलने से आहत एक युवक शनिवार को पानी की टंकी पर चढ़ गया। जब इसकी सूचना पुलिस को हुई तो हडकंप मच गया। काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस के काफी समझाने पर युवक पानी की टंकी से नीचे उतरा। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।

क्या है मामला ?
थाना नवाबगंज में रहने वाले एक युवक का 10 जनवरी को उसके पड़ोसियों से विवाद हो गया था। आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने के साथ पीड़ित ने घर की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की थी। उसने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया, लेकिन आज तक कोई एक्शन नहीं लिया गया।

जिससे आहत होकर आज युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया और टंकी पर चढ़कर सुसाइड करने की धमकी दी। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने आधे घंटे तक टंकी पर चढ़े युवक को समझाया। तब जाकर वह  पानी की टंकी से उतरा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जल्दी कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें : संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं जन समस्याएं, दिए जल्द समाधान कराने के निर्देश

संबंधित समाचार