हल्द्वानी: मॉल में बिक रहे खजूर के पैकेट से निकले कीड़े, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले कई दिनों से हल्द्वानी के कमुलवागांजा स्थित रिलायंस मॉल में बिक रहे खाद्य पदार्थों को लेकर लोगों अपनी आपत्ति जताते आ रहे हैं, लोगों ने आरोप लगाया था कि मॉल में ऑफर के नाम पर खराब गुणवत्ता का सामान बिक रहा है।

वहीं बीते दिवस एक ग्राहक ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के पास इस बात की आपत्ति दर्ज करायी थी कि उसके द्वारा मॉल से खरीदे गए खजूर के पैकेट में कीड़े निकले जिसे लेकर खाद्य विभाग के टीम ने आज मॉल पहुंच बेसन और खजूर के सैंपल लिए हैं। जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि लोगों की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

संबंधित समाचार