Video: आसमान में नजर आया गुलाबी रंग का दुर्लभ बादल, लोग बोले- एलियन जरूर कुछ कर रहे!
बुर्सा। तुर्किये के बुर्सा में दिखे यूएफओ जैसे अजीब बादल को लेंटिक्यूलर क्लाउड कहा जाता है। लेंटिक्यूलर क्लाउड तब बनता है जब वायु स्थिर होती है और पहाड़ों पर हवाएं अलग-अलग ऊंचाई से गुज़रकर एक ही दिशा में बढ़ती हैं। फ्लाइट्स के पायलट टर्बुलेंस के डर से लेंटिक्यूलर क्लाउड्स के पास से गुजरने से बचते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के बर्सा (Busra) शहर में गुरुवार को यूएफओ (UFO) जैसा गुलाबी रंग का यह बादल नजर आया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए। सूर्योदय के समय नजर आए बादल के बीच बड़े छिद्र जैसा आकार था। दावा किया गया कि यह अनोखा बादल लगभग एक घंटे तक दिखता रहा। इस मामले पर तमाम यूजर्स ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। एक शख्स ने मजाक में ट्वीट किया- वे (एलियन) जरूर वहां पर कुछ न कुछ कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, में बताया गया कि यह एलियन्स का कोई जहाज नहीं, बल्कि ये एक सुपर रेयर क्लाउड फॉर्मेशन है। मतलब, बादल की एक बेहद ही दुर्लभ आकृति। इसे लेंटिकुलर क्लाउड (Lenticular Cloud) के रूप में जाना जाता है, जिसका एक उदाहरण गुरुवार की सुबह तुर्की के बर्सा शहर में देखने को मिला। यह शहर पर्वत श्रृंखला से घिरा है, जो इस घटना को अधिक संभावना बनाता है।
#Turkey an unusual dawn this morning. Footage of a rare natural phenomenon called #UFO lenticular/spying foehn clouds. 🇹🇷 pic.twitter.com/Mw9SJx3mAN
— ByronJ.Walker™Quotes (@ByronJWalker) January 21, 2023
इस अद्भुत घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर साझा की जा रही हैं। ट्विटर पर @ByronJWalker नाम के यूजर ने इस शॉकिंग नजारे की फोटोज और क्लिप पोस्ट कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- तुर्की की एक असामान्य सुबह।
एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना का फुटेज, जिसे UFO लेंटिकुलर/स्पाइंग फोहन (Spying Foehn) क्लाउड कहा जाता है। तमामा यूजर्स इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि यह बहुत ही जादुई नजारा था, तो कुछ ने कहा कि वहां एलियंस कुछ ना कुछ कर रहे हैं। जबकि कईयों ने तो इसे UFO बता दिया। बाकी आपकी क्या राय है? कमेंट में लिखें।
ये भी पढ़ें- Video : गुटखा खाकर कोर्ट में पहुंचा वकील, जज साहब ने कायदे से समझाई फायदे की बात, जुर्माना भी ठोंक दिया
