हल्द्वानी: घर में कहासुनी पर अधेड़ ने जहर खाकर जान दी
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर में मामूली कहासुनी से नाराज एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
चोपड़ा ज्योलीकोट तल्लीताल निवासी बालम सिंह जीना (45) पुत्र जीवन सिंह जीना यहां परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक बालम की किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज बालम ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।
आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए एसटीएच लाया गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
