Video: स्कूल में छात्रों को पहाड़े सिखा रहा था ये बच्चा, सुनकर हंसते हंसते हो जाएंगे लोट पोट  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video। सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज कुछ ना कुछ नया आता ही रहता है। इन नए नए वीडियो को देखकर लोग को अपनी हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। इन दिनों ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहा है। वीडियो एक बच्चे  के बारे में है जो छात्रों को पहाड़े सिखा रहा है। मगर आप इस के पहाड़े सुनकर पेट पकड़कर हंस पड़ेंगे।

https://www.instagram.com/p/Cno0qm7Jnub/

कुछ सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल में ओपन क्लास चल रही है। यानी छात्र खुले स्थान पर बैठे हैं। छात्रों के सामने टीचर की जगह एक छोटा बच्चा खड़ा है जो पहाड़े सिखा रहा है।

बच्चा शुरुआत तीन का पहाड़ा सुनाने से करता है। बच्चा कहता है 'तीन एकम तीन'. जवाब में छात्र भी यही दोहराते हैं। मगर बच्चा इसके बाद जैसे ही तीन दूनी कहता है सुनकर बुरी तरह हंस पड़ेंगे। मजेदार है कि पहाड़े गलत बोलने के बावजूद बच्चे का कॉन्फिडेंस जरा भी कम नहीं होता है।

ये भी पढ़ें : ड़कियों का काजल क्यों नहीं उतरता? खान सर ने बताई ये वजह...

 

संबंधित समाचार