खटीमा: जब्त लकड़ी को रिलीज करने की मांग, वन क्षेत्राधिकारी को वन व्यवसायियों ने सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। वन व्यवसायियों ने छह माह बाद भी सीज लकड़ी को मुक्त न करने पर रोष जताया। खटीमा वन रेंजर को ज्ञापन सौंपकर अविलंब प्रकाष्ठ अवमुक्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

शनिवार को वन व्यवसायी खटीमा रेंज कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रेंजर महेश जोशी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जुलाई में वन विभाग द्वारा खेत की लकड़ी की जांच की गई और और सीज कर उनकी ही सुपुर्दगी में दे दिया था। अधिकारियों ने जांच के बाद लकड़ी को वापस करने की बात कही। लेकिन, छह माह बाद भी लकड़ी वापस नहीं की। अब खराब होने लगी है।  

व्यापारियों ने कहा कि लकड़ी किसान के खेत की है। पूर्व में भी काश्तकार की लकड़ी क्रय व बिक्री तथा रमन्ने बनते रहे हैं। डिपो से लकड़ी लाते हैं तो अधिकारी जांच करते हैं। आज तक उनके रमन्ने में कोई दोष नहीं निकाला गया। 50 वर्षों से यह प्रक्रिया चल रही है। व्यवसायियों ने उनकी लकड़ी को अविलंब मुक्त करने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस दौरान वन व्यवसाई दयाकिशन भट़ट, हरीश तिवारी, चारू तिवारी, राहुल कुकरेती, मतलूब हुसैन, मोहन लाल शर्मा, रवींद्र कापड़ी, कुलवंत सिंह, फरीद, शाहादत हुसैन, संजय, पिंटू जोशी आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार