बरेली:  प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, गोली चलने से इलाके में फैली दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के अभय स्मार्ट सिटी में प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान तमंचा और बंदूक से कई फायर भी किए गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मारपीट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, दिनदहाड़े गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: मेयर उमेश गौतम के खिलाफ पुलिस को नहीं मिले सबूत, जांच जारी

संबंधित समाचार