पंजाब और हरियाणा में ठंड से राहत के आसार नहीं, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में रविवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पंजाब का अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पटियाला में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, फरीदकोट, बठिंडा और गुरदासपुर में भी भीषण ठंड रही, जहां का न्यूनतम तापमान क्रमशः 5 डिग्री सेल्सियस, 5.2 डिग्री सेल्सियस और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा हरियाणा के हिसार में कड़ाके की ठंड के कारण न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस, अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और कुरुक्षेत्र का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भिवानी में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

ये भी पढ़ें : राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित के लिए काम करने को कहा 

संबंधित समाचार