बरेली: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के चलते ट्रेनों में नहीं ले जा सकेंगे पार्सल, चार दिन के लिए लगी रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अगर आप दिल्ली से ट्रेन के जरिये पार्सल बुक कराना चाहते हैं, तो आप ऐसा नहीं कर पाएंगे क्योंकि चार दिन तक दिल्ली के किसी भी स्टेशन पर पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग पर पाबंदी रहेगी। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के चलते होने वाले कार्यक्रमों के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: ईसाइयों की पुलिया पर अचानक छूटने लगे गैस के फव्वारे, इलाके में मचा हड़कं

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपीएस) पर दिनांक 23 से 26 जनवरी अस्थाई प्रतिबंध लगाया गया है।

पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेज और पैकिंग से मुक्त रहेंगे। इन सभी स्टेशनों पर लीज्ड एसएलआर और वीपी (मांग वीपी) समेत आवक और जावक पार्सल ट्रैफिक दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। केवल यात्री डिब्बों में व्यक्तिगत सामान की अनुमति दी जा सकती है।

सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी। यह प्रतिबंध दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों ( नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर दिल्ली) से चलने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन पर लागू है। यह दिल्ली क्षेत्र में लोडिंग और अनलोडिंग के लिए स्टॉपेज वाले अन्य मंडलों व क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी लागू होगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: छात्रा को स्कूटी पर जबरदस्ती बैठाने का प्रयास, विरोध करने पर मनचले ने पीटा

संबंधित समाचार