बरेली: प्रशासन की टीम ने 26 रनों से जीता मैच, वीसी बीडीए ने खेली धुआंधार पारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्री-इन्वेस्टर्स समिट से पहले सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन व जिला प्रशासन के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें वीसी बीडीए ने धुआंधार पारी खेली। प्रशासन की टीम ने आठ विकेट खोकर 159 रन बनाए, जबकि चैंबर की टीम 133 रन ही बना पाई। प्रशासन ने 26 रनों से मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: 29 जनवरी को होगा गरीब नवाज़ का कुल शरीफ

स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। प्रशासन की ओर से वीसी बीडीए जोगिन्दर सिंह और सीडीओ जग प्रवेश बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे। वीसी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए।

वे एक शाॅट खेलने में चैंबर के कप्तान अभिनव अग्रवाल को कैच दे बैठे। सीडीओ जग प्रवेश ने भी दो चौकों की मदद से 18 रन जोड़े। अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार ने 37 रन बनाए। एसडीएम मीरगंज कुमार धर्मेन्द्र भी शानदार खेले का प्रदर्शन किया। वह आदित्य मूर्ति की बॉल पर उन्हें ही कैच दे बैठे। एसपी सिटी राहुल भाटी की रन आउट से बचने को लगाई डाइव शानदार रही। प्रशासन एकादश की बैटिंग के दौरान एडीएम सिटी ने कमेंट्री कर सभी का मनोरंजन भी किया।

चैंबर की पारी की शुरुआत प्रियांक खण्डेलवाल एवं मुदित अग्रवाल ने की। प्रियांक ने 32 रन की पारी खेली। आदित्य मूर्ति ने भी 14 रन टीम के खाते में जोड़े। मुनीश मित्तल ने 24 , रजत मेहरोत्रा ने 17, क्षितिज टंडन ने 6 और कप्तान अभिनव अग्रवाल मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। मैच के अंत में डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने मैन आफ द मैच की ट्राफी वीसी बीडीए जोगिन्दर सिंह, ऑलराउंडर की ट्राफी सीडीओ जगप्रवेश को साैंपी। चैंबर की ओर से बेस्ट बॉलर की ट्राफी आदित्य मूर्ति को डीएम ने दी। कमेंट्री राजीव सिंघल, सीए मोहित टंडन व उन्मुक्त सम्भव शील ने की।

चैंबर के सचिव अल्पित अग्रवाल ने 24 जनवरी को बरेली में होने वाली प्री-इन्वेस्टर्स समिट के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष किशोर कटरू, सुरेश सुन्दरानी, पीयूष कुमार अग्रवाल, डा. महेंद्र सिंह बासु, तनुज भसीन, एसके सिंह, अजय शुक्ला, मनोहर लाल धीरवानी, मयूर धीरवानी, आशु अग्रवाल, नीरज खुराना, नीतीश टंडन, डा. मनीष शर्मा, राहुल अग्रवाल, राजन विद्यार्थी, सीए रविंद्र अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, अमित अग्रवाल, डा. विमल भारद्वाज, राजेश अग्रवाल, पुनीत सक्सेना आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: किसानों को डाकिया के जरिए मिल सकेगा बीज, डाक विभाग कर रहा तैयारी

संबंधित समाचार