लखनऊ : शादी का झांसा देते हुए करता रहा यौन शोषण, प्राथामिकी दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,लखनऊ। दुबग्गा कोतवाली में एक युवती ने अपने ही गांव के रहने वाले युवक के खिलाफ यौन शौषण का मुकदमा दर्ज करवाया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब युवती गर्भवती हुई तब आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवती को अस्पताल में ले गए। जहां परिजनों को युवती के गर्भपात करने की जानकारी हुई।

दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत की रहने वाली युवती ने बताया कि उसके गांव का रहने वाला तस्लीम दो साल से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। कुछ महीने बाद वह गर्भवती हो गई जिसके बाद आरोपी ने गर्भपात करा दिया। तबियत बिगड़ने पर युवती के परिवारीजन अस्पताल ले गए जहां उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई।

इसके बाद पीड़िता ने दुबग्गा कोतवाली आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। जेल जाने के डर से आरोपी ने पीड़िता से निकाह कर लिया और कुछ ही दिन बाद आरोपी फरार हो गया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने भी युवती को घर से निकाल दिया। इस घटना के बाद युवती ने संबधित कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

दुबग्गा थाना प्रभारी सुखबीर सिंह भदोरिया ने बताया कि दंपति के बीच विवाद होने के कारण मामला मीडिएशन के लिए भेज दिया गया है। जहां से आदेश मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकप को ट्रक ने मारी टक्कर, पन्द्रह श्रद्धालु घायल

संबंधित समाचार