बरेली: महिला को बेच दी नकली सोने की चूड़ी और चांदी की पायल, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली,अमृत विचार। महिला ने बेटे की शादी के लिए सोने की चूड़ी और चांदी की पायल खरीदी थी। जांच में दोनों ही जेवर नकली निकले। पीड़िता ने सीबीगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। लेकिन कार्रवाई की जगह उल्टा पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। जिसमें आरोपी को जल्द ही असली सोना और चांदी का सामान महिला को देने की बात कही गई थी। बावजूद कई महीने बीतने के बाद भी अब तक आरोपी ने महिला को सोने के जेवर नहीं दिए। न्याय के लिए भटक रही पीड़ित महिला ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी की रहने वाली शांति शर्मा पत्नी विनोद शर्मा ने बताया कि उसने अपने बेटे रोहित की शादी के लिए कर्मचारी नगर के रहने वाले मनोज कुमार से सोने चांदी के जेवर खरीदे थे। महिला ने आरोपी से चार सोने की चूड़ी और चांदी की पायल ली थी। जेवर लेने के बाद महिला को पता चला कि उसके जेवर नकली है। 

जांच पड़ताल में जेवर के नकली होने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद पीड़िता ने 28 अक्टूबर को सीबीगंज पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने असली सोना दिलवाने का आश्वासन देकर दोनों में समझौता करवा दिया। इसके बाद से ही आरोपी महिला को टरका रहा है। इसका विरोध करने पर उसे धमकी दी जा रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- बरेली : पुलिस ने 25000 हजार के इनामी 'चूहा' को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार