देहरादूनः सीएम धामी ने 15 दिवसीय आयुष शिविर का किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखंड से गया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand में फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा, अब नहीं खराब होंगे उत्पाद - Amrit Vichar

आगे सीएम धामी ने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। आयुष शिविर के माध्यम से कर्मिकों को उपचार करने की सुविधा होगी। कार्मिकों की स्वस्थता के लिये ऐसे प्रयासों की सीएम ने सराहना की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय, अपर सचिव विजय जोगदंडे मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand : एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से हिला उत्तराखंड, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8 - Amrit Vichar

संबंधित समाचार