अयोध्या: सीओ सदर के खिलाफ दायर होगा आपराधिक परिवाद, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। फैजाबाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को रौनाही के शेखपुर जाफर गांव के पीड़ित अधिवक्ता के भूमि विवाद प्रकरण में सामान्य सदन की हंगामेदार बैठक हुई। बैठक में सीओ सदर की ओर से अधिवक्ता अनिल कनौजिया को अपमानित करने का प्रकरण उठा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने निंदा करते हुए सीओ सदर राजेश तिवारी के खिलाफ संबंधित कोर्ट में एसटी-एससी अधिनियम के अंतर्गत आपराधिक वाद दायर करने की मांग की। 

साथ ही अभी तक सीओ सदर के खिलाफ परिवाद प्रस्तुत न किए जाने पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की और परिवाद की मानिटरिंग के लिए पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में पूर्व उपाध्यक्ष सौरभ मिश्र व पूर्व महामंत्री आलोक खरे की तीन सदस्यीय कमेटी गठित किया है।  वहीं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बब्बन प्रसाद चौबे ने कहा कि पीड़ित अधिवक्ता के भूमि विवाद में अधिवक्ता गिरीश को मामले की जानकारी है इसलिए इनको भी मामले की पैरवी के लिये रखा जाए।

यह भी पढ़ें:-Barabanki News: मूंछें हो तो प्रेम सिंह जैसी, हर महीने करती हैं ₹1060 की कमाई, जानें कैसे...

संबंधित समाचार