हल्द्वानी: शार्ट फिल्म का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम की नाबालिग छात्रा को शार्ट फिल्म में काम के बहाने बरेली बुलाया गया। जहां चेंजिंग रूम में उसके साथ छेड़छाड़ की गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
 

जानकारी के मुताबिक काठगोदाम निवासी 17 वर्षीय छात्रा कक्षा 11 में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व फतेहपुर पूर्वी निवासी इमरान नामक युवक उसे शार्ट फिल्म का झांसा दिया।

इस दौरान आरोपी ने चेंजिंग रूम में जाकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार