अयोध्या: बैंक कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, 30 व 31 जनवरी को होगी बैंकों में हड़ताल
अयोध्या,अमृत विचार। यूनिइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 30 व 31 जनवरी को बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। हड़ताल से पहले बैंक कर्मियों ने छह सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा रिकाबगंज के सामने प्रदर्शन किया।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का यह आंदोलन पांच दिवसीय कार्य दिवस लागू करने, पेंशन का अपडेशन करने, बैंक कर्मचारियों के दीर्घ लंबित मुद्दों का शीघ्र निदान किए जाने, बैंक ग्राहकों को सुचारु सेवा प्रदान करने के लिए शीघ्र सभी कैडर में भर्ती करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने व वेतन समझौते की चार्टर ऑफ डिमांड पर तत्काल वार्ता आरंभ करने की मांग को लेकर है। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियंस अयोध्या के संयोजक सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष वीके सिंह ने की।
प्रदर्शन में जेपी तिवारी, नीरज तिवारी, अमित कुमार यादव,रवि पांडेय, दलसिंगर तिवारी, दीपक पांडेय,अशोक मिश्र, आरआर शर्मा, विक्रान्त, अवधेश, देवेंद्र, पवन मिश्र, दिनेश तिवारी, सतेन्द्र, राम गोपाल सिंह, रजनीश सिंह, जितेंद्र कन्नौजिया, रमेश वर्मा, क्षितिज पांडेय, संतोष कुमार यादव, सौरभ श्रीवास्तव, अजित मिश्र, आरएस दुबे व अन्य बैंक कर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, 40 से अधिक छात्र घायल
