Uttar Pradesh Day: उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का हुआ रंगारंग आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर फतेहगंज स्थित जीआईसी (राजकीय इंटर कॉलेज) के मैदान में मंडल व जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी लगाकर समारोह का आगाज हुआ। 26 जनवरी तक तरह-तरह के आयोजन होंगे। मंगलवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार ने प्रदर्शनी का उदघाटन करने के बाद स्टालों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से व 10 किसानों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप का प्रमाण पत्र दिया गया। विभिन्न ब्लाकों के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की बच्चियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बेटी बचाओ का संदेश दिया गया। 

Image Amrit Vichar(27)

खादी, ग्रामोद्योग, कृषि, बेसिक शिक्षा, पशुपालन, एनआरएलएम, डूडा, मत्स्य, चिकित्सा, उद्यान, समाज कल्याण सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ओडीओपी योजना के उत्पादों, राजस्थान, जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर प्रधानों से संवाद स्थापित किया। 

उन्होंने कहा कि सभी प्रधान अपने-अपने ग्रामों में शत प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत यथा-सनाहा 11 लाख, घूरीटीकर 8 लाख, अमौनी 5 लाख, इमामगंज 3 लाख व रामपुर मया को 2 लाख रुपये मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विशाल कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट केके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Image Amrit Vichar(27)

प्रतियोगिता के प्रतिभागी भी पुरस्कृत 
जिला विज्ञान क्लब अयोध्या की ओर से बाल सृजनात्मक एवं नव प्रवर्तन दिवस पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी मॉडल और पोस्टर प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें:-नेता होते हैं दो मुंहे सांप... अयोध्या में बोले ओपी राजभार- जनता से दूर हुई सपा, बसपा व कांग्रेस

संबंधित समाचार