पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव बढ़ा, वरिष्ठ विपक्षी नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अधिकारियों ने देश में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पार्टी नेता फर्रुख हबीब ने बताया कि चौधरी को लाहौर में उनके आवास से हिरासत में लिया गया। हबीब ने ट्वीट किया, ‘‘यह आयातित सरकार पागल हो गयी है।’’

यह भी पढ़ें- टेक्सास और अन्य अमेरिकी शहरों के आसपास लगे 'मुस्लिम लव जीसस' के होर्डिंग, जानिए पूरा मामला

पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुछ वीडियो भी डाले गये जिनमें पुलिस की गाड़ियां दिखाई दे रही हैं और पार्टी ने दावा किया कि इनमें पुलिस चौधरी को गिरफ्तार कर ले जा रही है। चौधरी (52) को इन अटकलों के बीच गिरफ्तार किया गया है कि सरकार पीटीआई के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर सकती है।

इन अटकलों के बाद खान के लाहौर स्थित जमान पार्क आवास पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जमा हो गये। चौधरी की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है जहां इमरान खान के नेतृत्व में विपक्ष मध्यावधि चुनाव कराने की मांग कर रहा है। पाकिस्तान में आम चुनाव अगस्त में होने हैं। हालांकि, खान आकस्मिक चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चीन के साथ युद्ध 'कोई विकल्प नहीं' : साई इंग वेन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bakra Eid 2026 : बरेली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद-उल-अजहा की नमाज संपन्न, शांतिपूर्ण माहौल में कुर्बानी शुरू
Bakra Eid 2026 : लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में अदा हुई बकरीद की नमाज, मंत्री दनिश अंसारी बोले- त्याग और बलिदान का प्रतीक हैं ईद-उल-अजहा
लोकायन : येरकौड उत्सव, प्रकृति और लोकजीवन का अनूठा संगम
Bakra Eid Namaz Live : राजधानी लखनऊ समेत पूरे UP में धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद, मस्जिदों व ईदगाहों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संभल में नमाजियों पर पुष्प वर्षा
ईद-उल-अजहा 2026 : राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई, कहा- मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है बकरीद