नैनीताल: बर्फ गिरे तो रौनक लौटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। लंबे समय से बर्फबारी के इंतजार में नैनीताल वासियों की आंखें तरस गयी हैं। रविवार से लगातार तापमान में गिरावट के बावजूद बर्फबारी नहीं होने से लोग निराश हैं। इसके चलते अब नगर में पर्यटकों की संख्या काफी कम हो चुकी है।
 

 बुधवार को भी सुबह एक बार फिर से बर्फबारी का मौसम बन चुका था, लेकिन दोपहर बाद फिर अचानक धूप खिल गयी। बर्फबारी नहीं होने से पर्यटन भी काफी कम हो चुके हैं। सैलानियों ने अब नैनीताल से मुंह मोड़कर मसूरी की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। पर्यटकों की कमी से नाव चालक, टैक्सी चालक, फड़ व्यवसायियों, गाइड, होटल कारोबारियों में निराशा देखने को मिल रही है।

व्यापारियों का कहना है कि बीते वर्ष अब तक कई बार बर्फबारी हो चुकी थी। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग नैनीताल पहुंचे थे। मौसम केंद्र जीआईसी के अनुसार बुधवार को नगर का तापमान न्यूनतम 3 डिग्री तो अधिकतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।

सुबह हल्की बारिश के बाद, दोपहर में खिली धूप
भवाली। पहाड़ों में बुधवार तड़के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। जबकि सुबह से दोपहर तक घने बादल और धुंध छाई रही। दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की धूप खिली।पहाड़ों में अब भी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है। तापमान गिरने के साथ कड़ाके की ठंड जारी है। बुधवार को मुक्तेश्वर, भवाली, धानाचूली, गागर, भीमताल आदि इलाकों में बारिश हुई। 

संबंधित समाचार