जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सभी सीमाओं को सील करने का दिया आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को यहां 2021 की जनगणना पूरी होने तक सभी प्रशासनिक इकाइयों की सीमाएं सील करने का आदेश दिया। योजना विकास और निगरानी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जनगणना नियम 1990 के नियम 8 के खंड (iv) के तहत जम्मू-कश्मीर के प्रशासन द्वारा जिलों, तहसीलों, नगर पालिकाओं व कस्बों की सीमाओं को सील करने का अधिकार है। विज्ञप्ति के अनुसार, एक जुलाई, 2023 से जनगणना 2021 के पूरा होने तक पूरे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राजस्व गांव और अन्य प्रशासनिक इकाइयां में जनगणना 2021 के पूरा होने तक यानी एक जुलाई 2023 तक सीमाएं सील रखी जाएंगी। 

ये भी पढ़ें- एसएमसी में अब होंगे 34 वार्ड, सरकार ने की परिसीमन की प्रक्रिया खारिज

 

संबंधित समाचार