Video: हाथों में तिरंगा लिए छोटे बच्चे ने ऐसा किया काम कि अब पूरा देश कर रहा सैल्यूट!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video: 26 जनवरी के दिन देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम देखी जाती है। हर भारतवासी देश भक्ति के रंग में रंग जाता हैं। वहीं गणतंत्र दिवस के दिन ज्यादातर बच्चों के हाथों में तिरंगा नजर आता है।

हाल ही में एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहीं है। जिसमें एक छोटे से बच्चे को हाथों में तिरंगा लिए देखा जा सकता हैं। जो की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के जवानों के पास आकर खड़ा हो जाता है। इसके बाद कुछ ऐसा होता है जिसे देख यूजर्स के दिल पिघल जाते हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं है। वायरल हो रही इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

इसे ट्विटर पर @MahantYogiG नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसमें एक छोटा सा प्यारा बच्चा हाथों में तिरंगा लेकर सामने आता है और सेना के जवान के पास जाकर उसे थमाने के बाद सैल्यूट करता है। इस पर सेना के जवान को भी उसे सैल्यूट करते देखा जा सकता है।

वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में 'मेरी आन तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, जय हिन्द' लिखा हुआ है। वीडियो देख युजर्स का दिल खुश हो गया है। वहीं हर कोई बच्चे की देश भक्ति देख उसकी सराहना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : लड़के ने ऐसी घुमाई कमर देखने वाले बोले- नोरा का छोटा भाई लग रहा है, प्रतिभावान!

संबंधित समाचार