नगालैंड विधानसभा में अधिक से अधिक सीट पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’
कोहिमा। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा है कि पार्टी आगामी नगालैंड विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक आसु कीहो को ‘आप’ की नागालैंड इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। नगालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 27 फरवरी को होंगे।
शर्मा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम अधिक से अधिक सीट पर चुनाव लड़ेंगे...और चुनाव पूर्व कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा।’’ उन्होंने बुधवार शाम को कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि नगालैंड के लोग सुशासन, ईमानदार राजनीति, भ्रष्टाचार के खात्मे और राज्य के समग्र विकास के लिए मतदान करें।’’
Aam Aadmi Party officially launched in Nagaland; AAP to discard Hornbill Festival if it comes to power https://t.co/woDvqdfK5v
— Rajesh Sharma ।ৰাজেশ শৰ্মা ।રાજેશ શર્મા 🇮🇳 (@beingAAPian) January 25, 2023
शर्मा ने उम्मीद जताई कि नगालैंड के राजनीतिक परिदृश्य में आवश्यक बदलाव लाने के लिए पार्टी जमीनी स्तर पर काम करेगी। कीहो ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य के लोग ‘आप’ सरकार चाहते हैं, क्योंकि ‘‘दिल्ली में पढ़ाई कर रहे या काम कर रहे नगालैंड के लोगों ने देखा है कि वहां अरविंद केजरीवाल सरकार के तहत सुशासन और वादों को पूरा करने का क्या मतलब है।’’ आप को 2018 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर आरएसएस मुख्यालय पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
