भगत सिंह कोश्यारी ने गणतंत्र दिवस पर कहा- आइए, महाराष्ट्र को मजबूत और विकसित बनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और सभी से राज्य को मजबूत एवं विकसित बनाने की अपील की। देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुंबई में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के विकास और उसे खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए किए गए विभिन्न कार्यक्रमों को सूचीबद्ध किया। 

ये भी पढ़ें- Viral Video: मासूम को खींचकर ले जाने लगा बंदर, आगे जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह

उन्होंने कहा, मेरी सरकार समाज में सभी को एक साथ लेकर एक प्रगतिशील और विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए काम कर रही है। मैं सभी से एक साथ आने और एक नया व मजबूत महाराष्ट्र बनाने का संकल्प करने की अपील करता हूं। राज्य में किए गए विकास कार्यों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कोश्यारी ने कहा कि मुंबई और नागपुर के बीच कुल 701 किलोमीटर लंबे, हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि एक्सप्रेस राजमार्ग में से, सरकार ने हाल ही में नागपुर को शिरडी से जोड़ने वाले 521 किलोमीटर के हिस्से को जनता के लिए खोला।

उन्होंने कहा,  इस एक्सप्रेसवे से 24 जिले जुड़े हुए हैं। राज्यपाल ने कहा,  मुंबई, नागपुर, पुणे और ठाणे क्षेत्र में मेट्रो मार्गों पर काम तेजी से किया जा रहा है और गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्यपाल ने राज्य में रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का भी उल्लेख किया। 

ये भी पढ़ें- भगवान कृष्ण का ‘विराट स्वरूप’ और कुरुक्षेत्र के दृश्य रहे हरियाणा की झांकी के केंद्रबिंदु  

 

संबंधित समाचार